शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के एसिस्टेंट प्रोफेसरों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण के आदेश जारी होने पर शिक्षा मंत्री उमेश कुमार पटेल का आभार व्यक्त किया


रायपुर। माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश कुमार पटेल का एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एसिस्टेंट प्रोफेसरों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के आदेश विभाग द्वारा जारी करने पर धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
राज्य के शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने वर्ष 2016 में लोकसेवा आयोग रायपुर से चयनित 69 एसिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति शासन ने दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में की थी।
शासन द्वारा दो वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर परिवीक्षा अवधि समाप्त होने के आदेश जारी नहीं किए जाने पर शासन को एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स (गजेटेड आफिसर्स) आफ छत्तीसगढ़ ने
अनेकों बार पत्र लिखकर मांग रखी। एसिस्टेंट प्रोफेसरों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के आदेश जारी नहीं किए जाने पर एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स (गजेटेड आफिसर्स) आफ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे के प्रतिनिधित्व में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं डॉ अजय त्रिपाठी दीपक पटेल अजय छत्तर द्वारा उमेश कुमार पटेल कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग से सौजन्य भेंट कर परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के आदेश जारी करने हेतु ज्ञापन सौंपा था। उमेश कुमार पटेल द्वारा एसोसिएशन के ज्ञापन पर तत्काल विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए, मंत्री जी के निर्देश पर तकनीकी शिक्षा विभाग ने आज एसिस्टेंट प्रोफेसरों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के आदेश जारी कर दिए। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे सचिव डॉ शैलेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष हर्षल मोहिते कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा एवं सह सचिव सतीश कुमार ठाकुर गुलशन कुमार ठाकुर ने उमेश कुमार पटेल का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *