दुर्ग जिला में आज 45 कोरोना पाजेटिव मरीज मिले, दो की मौत

दुर्ग। जिला दुर्ग में आज 45 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें सेक्टर 1 क्रॉस स्ट्रीट एक से 5, ग्राम बागडूमर से 5, सिरसा भाटा भिलाई 3 से तीन, सेक्टर 8 से 3 एवं पल्स अस्पताल नेहरू नगर से एक डॉक्टर सहित 3 संक्रमित मरीज मिले हैं। दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज कुल 45 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें सेक्टर 1 क्रॉस स्ट्रीट 1 में स्थित एक ही घर से पांच जिसमें चार पुरुष एक महिला, ग्राम बाग डूमर धमधा क्षेत्र से 5 जिसमें 3 महिला एवं दो पुरुष शामिल है। इसी प्रकार से पल्स हॉस्पिटल से एक डॉक्टर एक युवक एवं एक युवती सेक्टर 8 में दो पुरुष एक महिला एवं सिरसा भाटा भिलाई 3 से 3 महिलाएं संक्रमित मिली हैं। जिले के अन्य जगह में सेक्टर 6 से एक पुरुष, पोटिया रोड डिपर पारा दुर्ग से एक महिला, सेक्टर 4 सड़क 10 से 1 महिला, चरोदा मेन रोड से एक पुरुष, कादंबरी नगर दुर्ग से दो महिला, संतोषी पारा वार्ड 25 पावर हाउस से एक महिला, एक पुरुष सड़क 7 स्मृति नगर से एक युवती, टाटा लाइन कैंप 2 से एक युवती, गुरु नानक नगर दुर्ग से एक बुजुर्ग महिला ,जिला अस्पताल से एक कर्मचारी, ताल पुरी ट्विन सिटी से एक युवक, दुर्ग से एक युवती ,हाउसिंग बोर्ड से एक पुरुष ,कैंप 1 वृंदा नगर से दो महिलाएं, केलाबाड़ी दुर्ग से एक पुरुष, पाटन पुल उतई निकुम से एक पुरुष, अनु मेडिकल के पास कैंप एक से एक युवक, घासीदास वार्ड 44 दुर्ग से एक युवक एवं राधिका नगर सुपेला से एक युवती संक्रमित पाई गई है सभी मरीजों को ट्रेस कर अस्पताल में दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *