? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक बी. आर. पटेल के दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना पांडुका क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा, शराब बिक्री एवं परिवहन के रोकथाम हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है| इसी कड़ी में आज दिनांक 24,8,2020 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की ग्राम कोपरा निवासी चोवा राम उर्फ़ चोटी मानिकपुरी पिता चमरू मानिकपुरी उम्र 36 वर्ष अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह गवाहन के घेराबंदी कर आरोपी चोवा राम उर्फ़ चोटी मानिकपुरी के कब्जे से एक लाल पीला रंग के थैला में 32 पौवा देसी मदिरा मसाला प्रत्येक में 180ml भरी हुई शील बंद जुमला शराब 5.760 लीटर कीमती 2880रुपये को समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया |
उक्त कार्यवाही में सउनि.सतऊ राम नेताम, प्र. आर. 102 हेमंत यादव, आरक्षक चमन कुर्रे, टार्जन साहू, विनोद मनहर की सराहनीय भूमिका रही |
