दुर्ग /दुर्ग संभाग के कमिश्नर टी.सी.महावर आज बालोद कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के साथ गुरूर तहसील के ग्राम कोचेरा और बालोद तहसील के ग्राम देवारभाट में खेतों तक पहुॅचकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। वहाॅ उन्होंने वर्तमान फसल का अवलोकन किया और खसरा नम्बर की जाॅच की। मौके पर उपस्थित राजस्व निरीक्षक, पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय तिथि तक शतप्रतिशत गिरदावरी कार्य पूर्ण हो। रिकार्ड एवं मौके का मिलान एक समान हो। कमिश्नर श्री महावर ने ग्राम देवारभाट में गिरदावरी कार्य के निरीक्षण के दौरान जर्जर हो चुके नक्शा को देखकर अप्रसन्नता व्यक्त की और राजस्व निरीक्षक व पटवारी को नया नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्रीमती सिल्ली थाॅमस, तहसीलदार श्रीमती रश्मि वर्मा आदि मौजूद थे।
