दुर्ग भिलाई के टेंट व्यवसायी, कैटरिंग साउंड सर्विस ,बैंड, इवेंट से जुड़े व्यवसायियों ने मौन रैली निकालकर दर्द बयां किया,कहा हमारी भी सुनें सरकार

दुर्ग।हाल ही में प्रदेश में मंत्री स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया था कि अब प्रदेश में सभी गतिविधियों को सामान्य किया जाएगा , बावजूद इसके अब भी टेंट, लाइट कैटरिंग, इवेंट ,साउंड, धुमाल, बैंड पार्टी आदि व्यवसायी बेरोजगार है। असल में इस व्यवसाय का संबंध विवाह समारोह, गणेश, दुर्गा पूजा जैसे उत्सवों से रहा है, लेकिन इन पर पाबंदी के कारण इनके पास काम नहीं है। इसी मुद्दे पर अब प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दुर्ग में भी टेंट ,लाइट केटरिंग, साउंड सर्विस धुमाल बैंड पार्टी से जुड़े संगठनों ने मौन रैली निकालकर अपना दर्द बयां किया। जिन्होंने कहा कि अब वे लॉकडाउन से त्रस्त हो चुके हैं । हाथों में” हमारी भी सुने सरकार, हम हो गए बेरोजगार” जैसे स्लोगन की तख्ती लिए इन लोगों ने कलेक्टर से गुहार लगाई।

दुर्ग और भिलाई के टेंट व्यवसाईयों के साथ छत्तीसगढ़ रेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ, संयोजक सिंह होरा, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह होरा, संरक्षक सुरजीत सिंह उपाध्यक्ष प्रवीण भूतड़ा बंटी चेतन जैन प्रिंस चावला सहित सैकड़ों व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि अब उनकी भी फिक्र की जाए और उन्हें व्यवसाय संचालन की अनुमति दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *