मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर तरीघाट मे विविध आयोजन, शौर्य संगठन ने बच्चों को बांटे मास्क

पाटन। छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र मे विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए, युवा सरपंच अशोक साहू के पहल पर तरीघाट पंचायत ने मुख्यमंत्री के जन्म दिवस को खास बनाने के लिए गांव मे विशेष कार्यक्रम का आयोजन कराया, पंचायत परिसर में रामायण पाठ का आयोजित किया गया। साथ ही गौठान पर गायो की पुजा अर्चना उन्हें गुड़ खिलाए ततपश्चात केक काटकर ग्रामीणों द्वारा खुशी मनाई गई।

शौर्य युवा संगठन कोड़िया द्वारा स्कुली बच्चों को मास्क वितरण

शौर्य युवा संगठन कोड़िया के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल, मिडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज की टीम ने मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर स्कूल के बच्चों को मास्क बांटे, जिसका मुख्य उद्देश्य मोहल्ला क्लास व स्कूल जाने वाले बच्चे समय कोविड जैसे बिमारी से सुरक्षित रहे,तथा उन्हें कोरोना के लक्षणों को बताकर लगातार हाथ धोने व सामाजिक दुरी बनाए रखने प्रेरित किया,

दीर्घायु कामना हेतु रामायण पाठ का आयोजन

छतीसगढ़िया मुख्यमंत्री के जन्मदिन के खास मौके पर उनके दीर्घायु कामना के लिए रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसमे सत्ती मानस मंडली तरीघाट की शानदार प्रस्तुति के साथ शमा बांधे रखा,साथ ही ग्रामीणों की भीड़ देखते ही बंनती थी।

गौठान पर ग्रामीणों ने केक काटकर खुशी मनाई

जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीणों की खुशी देखते ही बन रही थी, वहीं तरीघाट पंचायत के सदस्यों ने गौठान मे गायो की पुजा अर्चना कर, गौठान मे केक काटा तथा अपने खुशी का इजहार किया।इस मौके पर जनपद पंचायत पाटन के सदस्य मीराबाई सिन्हा, युवा सरपंच अशोक साहू, उपसरपंच नंदनी बाई गोस्वामी, पंच प्रकाश सिन्हा, गंगा राम,मुकेश सेन, करण यादव संदीप खुटियारे,देवगण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सम्मिलित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *