प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने किया जिले के स्कूलों का निरीक्षण ,,,,,जिले में चल रहे ऑनलाइन अध्यापन गतिविधियों का लिया जायजा,,,,,फिंगेश्वर ,गरियाबंद और छुरा विकासखंड के स्कूलों का निरीक्षण

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद । स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला आज जिले के दौरे पर थे। उन्होंने फिंगेश्वर ,छुरा और गरियाबंद विकासखंड में संचालित स्कूलों का निरीक्षण करते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। प्रमुख सचिव डॉ शुक्ला ने फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम भेंडरी में संचालित ऑफलाइन कक्षा का अवलोकन किया । उन्होंने बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग में बैठे देखकर खुशी जाहिर की।साथ ही शिक्षकों से चर्चा कर कक्षा शिक्षण की जानकारी ली। यहां समुदाय से चर्चा कर उनकी सहभागिता पर खुशी जाहिर किया। भेंडरी में स्वयं सेवी संस्था द्वारा भी पढ़ाई में योगदान दिया जा रहा है ।इसी तरह गरियाबंद विकासखंड के ग्राम पाथर मोहन्दा में ऑनलाइन पढ़ाई की जानकारी ली ।पूर्व माध्यमिक शाला में 67 जबकि प्राथमिक शाला में 45 बच्चे दर्ज हैं। डॉ शुक्ला ने शिक्षकों से होमवर्क और डोर टू डोर पढ़ाई की जानकारी ली। साथ ही मोबाइल से चल रहे डेमो क्लास का अवलोकन किया ।प्रमुख सचिव ने बच्चों के पालकों से भी चर्चा कर समुदाय की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने पारा मोहल्ला में लाउडस्पीकर के माध्यम से की जा रही पढ़ाई की प्रशंसा की । शिक्षकों ने बताया कि उनके द्वारा पढ़ाई तुंहर पारा कार्यक्रम का नियमित मॉनिटरिंग किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर छतर सिंह डेहरे एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे ।इसके पश्चात प्रमुख सचिव द्वारा जिला मुख्यालय में संचालित शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया गया । बताया गया कि छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा पहली से नवमी तक 357 बच्चों ने प्रवेश लिया है तथा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्कूल परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान यहाँ निजी स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। प्रमुख सचिव द्वारा छुरा विकासखंड के ग्राम तंवरबहारा, सारागांव और पिपराही में शासकीय प्राथमिक शालाओं का अवलोकन भी किया गया, डॉ शुक्ला ने पढ़ाई तुंहर पारा को आगे भी जारी रखने का निर्देश दिया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।इस दौरान अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी निर्भय साहू , जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल सिंह तांडे, तहसीलदार राकेश साहू जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *