पाटन। कॉलेजों में अस्थायी रूप प्राध्यापकों ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर उपवास रहकर दीर्घायु की कामना किये। राज्य समन्वयक भानु प्रताप अहिरे ने बताया कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी न्याय योजना सहित विभिन्न योजनाएं कल्याणकारी है और सरकार की बागडोर ऐसे व्यक्ति के हाथ मे जो लगातार प्रदेश को खुशहाली से हरा भरा कर रहे है अपनी कुशल नीतियों से सभी वर्गों का कल्याण कर रहे है, राज्य समन्यवयक डॉ दुर्गा शर्मा ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से 11 माह का कार्य, एकमुश्त वेतन, और स्थानान्तरण से सुरक्षा की मांग चल रही जिसमे से निरंतर सेवा की मांग पर न्यायालय ने राहत दिए है किंतु शासन द्वारा स्नातक स्तर पर फरवरी में और स्नातकोत्तर स्तर पर अप्रैल के बाद सेवा समाप्त कर दी जाती है। संघ के पदाधिकारी शशांक राव ने जानकरी देते हुए बताया कि उक्त तीन मांगो और कॉलेज में अतिशीघ्र नियुक्ति के लिए आज अतिथि व्यख्याताओ ने घर मे अपने हाथ मे ‘हमरो साथ न्याय करो ग मुखिया’ वाला स्लोगन के साथ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना करते हुए मांग रखी। इस मुहिम में पांचों सम्भाग के समन्यवयक श्री धीरेन्द्र जायसवाल, हेमसागर चौधरी, भारती सोनी, प्रीति पटेल, अमित खांडे सहित समस्त जिलों के प्रभारियों सहित अतिथि व्यख्याताओ ने सक्रिय भागीदारी निभाई है।
