राज्य और राज्य से बाहर जाने के लिए नहीं लगेंगे ई- पास ..पढ़िए पूरी खबर

रायपुर .कोरोना काल में एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए ई-पास की आवश्यकता पड़ती थी जिसे केंद्र सरकार ने ख़त्म कर दिया है. शनिवार को इसे लेकर केंद्र सरकार ने आदेश जारी  किया है. एक राज्य से दुसरे राज्य आने-जाने और समान के आवागमन में पाबंदी हटा दी गई है. अनलॉक-3 के दिशा-निर्देशों की ओर ध्यान दिलाते हुए भल्ला ने कहा कि ऐसी पाबंदियों से माल और सेवाओं के अंतरराज्यीय आवागमन में दिक्कतें पैदा होती हैं और इससे आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ता है। इस वजह से आर्थिक गतिविधि या रोजगार में अवरोध पैदा होता है।

गृह सचिव ने यह भी कहा कि लापरवाही होने पर आपदा प्रबंधन कानून 2005 के प्रावधानों के तहत गृह मंत्रालय के दिशा-निदेर्शों के उल्लंघन के समान हैं। बताते चले कि देश के सभी राज्यों में पहले के मुकाबले अब तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। दूसरी ओर कई राज्यों ने अपने यहां फिर से लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर अब केंद्र ने लोगों की आवाजाही पर लगी पांबदी हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *