पाटन। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के देवादा इकाई के सदस्य कौशल वर्मा एवं सोहन साहू के मार्गदर्शन से ग्राम देवादा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन धरा को हरा – भरा करने के उद्देश्य से समय समय पर अलग -अलग जगह जैसे बांध , स्कूल , तालाब , मुक्तिधाम ,सड़क किनारे आदि जगहों पर पीपल , बरगद, अशोक, गुलमोहर , बादाम आदि पौधों का रोपण करते रहें हैं तथा इसी क्रम में आज माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर में स्मृति कुंज देवादा में पारिजात , विद्यापत्ति , कचनार आदि का पौधा रोपण कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया । तथा पर्यावरण संकट के मुद्दे पर आम जनता और सुधी पाठकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर कौशल वर्मा , सोहन साहू, सनत वर्मा, हर्ष वर्मा, लोकेश वर्मा, महेंद्र सेन , मोनू , किशोर वर्मा ,दीपेश वर्मा उपस्थित थे।

