वनमंत्री मो.अकबर के बड़े भाई का निधन… निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

रायपुर। छग के वनमंत्री मोहम्मद अकबर के बड़े भाई मोहम्मद अख्तर का आज सुबह निधन हो गया। रामकृष्ण केयर अस्पताल में उनका उपचार जारी था, जहां उन्हें आज दिल का दौरा पड़ा और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि वनमंत्री मोहम्मद अकबर के परिवार के लोग कोरोना की चपेट में आए थे, जिसमें उनके बड़े भाई मोहम्मद अख्तर भी शामिल थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, कल की जांच में वे कोरोना निगेटिव पाए गए, कमरे में शिफ्ट किया गया, लेकिन आज सुबह दिल के दौरे के बाद वे नहीं रहे। उनकी उम्र 70 वर्ष थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *