2 वर्षों से चिखली पुल हुई क्षतिग्रस्त ,हादसों को दे रही न्योता बारिश के मौसम में आवाजाही की भारी समस्या

रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

मैनपुर।विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत चिखली का रपटा 2वर्षों से क्षतिग्रस्त हो जाने से क्षेत्र के 5 ग्राम पंचायतों के रहवासियों को आवाजाही में भयंकर परेशानी होने लगी है। ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों के लिए घर से निकलना भी दूभर हो गया है। नाले में बने रपटा के क्षतिग्रस्त हो जाने से पैदल पार करना भी हादसों को न्योता देना समान हैं। 

बारिश के मौसम में जर्जर रपटा के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण  मुसीबत अधिक बढ़ गई है।जिससे वाहन चालकों के साथ ही पैदल राहगीरों को भी पार होने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। मानसून का सीजन होने के कारण अभी लोगों को जर्जर रपटा से निजात मिलने की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। मानसून के सीजन मे निर्माण व मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो सकता। इस मामले में प्रशासन व संबंधित विभागों की ओर से पहले से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पक्की सड़क मार्ग लगभग 15-16 वर्ष पहले ध्रुवागुड़ी,अमलीपदर,कोदोभाँठा,मुड़गेलमाल,छैला चिखली,घुमरापदर 23 किलोमीटर तक प्रधानमंत्री पक्की डामरीकृत सड़क निर्माण कराई गई थी। जहां  चिखली नाला पर रपटा निर्माण किया गया था। विगत 2 वर्षों से रपटा के क्षतिग्रस्त हो जाने से भयंकर परेशानियों का सामना ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। बरसात के दिनों में आवाजाही बिल्कुल बंद हो जाता है।शासन प्रशासन से क्षेत्रवासियों के द्वारा चिखली नाला में बने रपटा को पुनःनिर्माण कराने की मांग जिला कलेक्टर से किए हैं।

इस संबंध में क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि

चिखली नाला में बने रपटा जो जर्जर हो गई है। उसमें बड़े पुलिया निर्माण कराने के लिए विभागीय सर्वे पश्चात प्रपोजल बनाकर शासन स्तर पर भेजा गया है। बजट में शामिल होना तय है। मेरे द्वारा बजट में शामिल कराने के लिए पुरजोर कोशिश करूंगा।इसके अलावा अति आवश्यक 10 रपटा पर पुलिया निर्माण के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। निश्चित तौर पर आगामी समय में जर्जर रपटा पर पुलिया निर्माण हो जाएगी।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष जिला गरियाबंद,संजय नेताम

देखें वीडियो….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *