60 वर्षीय कमार बुजुर्ग मकारू को हुआ दस्त, लेकिन सुविधा के अभाव में नहीं पहुंच पाया अस्पताल हुई मौत

रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

मैनपुर– विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से 60 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत इदांगांव के आश्रित ग्राम अमली में दस्त से पीड़ित 60 वर्षिय श्री मकारु पिता लखमू जाति कमार ने आज दम तोड़ दिया। ज्ञात हो,कि इंदागांव से अमली20 किमी.तक का सफर जंगल पहाड़ियों, नदी नालों से होकर गर्मियों में बड़ी कठिनाइयों से पहुंचा जाता है।
बरसात के दिनों में पूरी तरह आवाजाही बंद हो जाती है।  पहाड़ में बसे इस गांव तक सड़क का अभाव है। मरीज को बाइक से उपस्वास्थ्य केंद्र इंदागांव तक ग्रामीणों के द्वारा पहुचाने का प्रयास किया गया। लेकिन नदी में अधिक बाढ़ होने कारण नदी पार करना संभव नहीं हो सका। घर मे ही उम्र दराज बुजुर्ग का मौत हो गई।

सरपंच राजमन नेताम ने बताया अमली ग्राम बारिश में पूरी तरह छत्तीसगढ़ से कट जाता है।आवश्यक खाद्यान सामग्रियों के अलावा आकस्मिक आवाजाही पूरी तरह बरसात के दिनों में बंद हो जाता है।

                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *