लखवाग्रस्त दंपत्ति का पुलिस ने किया रेस्क्यू, चिंतावागु रपटे के दूसरे छोर पर फंसे थे पति- पत्नी।

बीजापुर:- लगातार 13 दिन की बारिश से जिले में बाढ़ की स्थिति है। अंदरूनी इलाकों में प्रशासनिक अमला बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में लोगों की सुध ले रहा है। लोगों की मदद में पुलिस और सुरक्षाबल के जवान भी पूरी सेवाभाव से जुटे हैं। एनएच कोंगुपल्ली से पामगल जाने वाली सड़क पर कोमटपल्ली के रपटे के उसपार दंपत्ति इलाज के अभाव में फंसे थे। लकवाग्रस्त दंपत्ति ने फोन पर प्रशासन से सम्पर्क किया जिसके बाद एस.पी. बीजापुर के निर्देशानुसार कार्य करते हुए प्रशासनिक अमला ने चिंतावागु रपटे की जानलेवा बाढ़ के दूसरे छोर से दंपत्ति को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

एसपी कमलोचन कश्यप के निर्देश पर भोपालपटनम एसडीओपी अभिषेक सिंह, मद्देड टीआई तिर्की, भोपालपटनम टीआई वीरेंद्र चंद्रा ने पूरे रेस्क्यू आपरेशन को अंजाम दिया। रपटे के उस पर फंसे लखवाग्रस्त दंपत्ति के साथ कुल 3 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *