छुरा थाने में स्पंदन योजना,,तनाव मुक्ति के लिये बताये गुर,,

छुरा।छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के महानिदेशक डीएम अवस्थी के द्वारा पुरे प्रदेश में पुलिस जवानों को तनाव मुक्त जीवन जीने हेतु प्रोत्साहित करने उनकी समस्याओं से अवगत होने तथा उनका निराकरण करने के उद्देश्य से पुरे प्रदेश में स्पंदन योजना चलाई जा रही है स्पंदन योजना के माध्यम से जवानों में जनरल परेड , योगाभ्यास , खेलकूद , हसी मजाक , गीत संगीत , नृत्य एवं कविता के माध्यम से पुलिस विभाग के जवानों के तनाव को कम कर मानसिक स्तर पर सुधार के प्रयास किये जा रहे है ।

इसी तारतम्य में आज गरियाबंद जिले के थाना परिसर छुरा में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर द्वारा पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल के निर्देश पर थाना छुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं स्पंदन कार्यक्रम का आयोजन कर थाना छुरा के पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर उनका उचित निराकरण करने की बात कही साथ ही चिंता एवं तनाव मुक्त होकर डियुटी करने के टिप्स भी दिये । थाना में आने वाले प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति से सदाचार एवं मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी समस्याओं को सूनने तथा त्वरित निकाल करने हेतु भी निर्देश दिये है ।

इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत , सहायक उपनिरीक्षक नीलूराम दीवान , श्रवण विश्वकर्मा , प्रधान आरक्षक हीरालाल चंद्राकर , खिलेश्वर कश्यप , धनेश्वर ध्रुव , भगत सिंह पालेश्वर , आरक्षक डेकेश्वर सोनी , नरेन्द्र साहू , शिवदयाल नागेश , अशोक मिंज , जोहन आदित्य , दयानंद गौर , दिनेश मरावी , सूर्यकांत राय , हरिहर साहू , हुकुम नेताम , रेवाराम ध्रुव , राजेन्द्र गायकवाड , नगर सैनिक जमील खान , महिला नगर सैनिक पुजा चंद्राकर , लकेश्वरी ध्रुव , किरण राजपुत , भारती साहू , भारती साहू , हीत ध्रुव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *