मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर 23 अगस्त को कुर्मिगुंडरा में विविध आयोजन

पाटन। पाटन विधानसभा के गौरव व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के 59 वें जन्म दिवस में 23 अगस्त को पाटन ब्लाक के ग्राम कुर्मीगुंडरा में विविध आयोजन किया जाएगा जिसमे प्रमुख रूप से सड़क किनारे धान खरीदी केंद्र ,खेल मैदान में, गौठान के अलावा फलोद्यान में नारियल के 150 पौधे रोपे जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भुपेश बघेल का जन्म दिवस मनाया जाना तय हुआ है। लेकिन कोरोना महामारी कोविड-19 के चलते सीमित संख्या में मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रामीण जन इसमें शामिल होंगे। युगल किशोर आडिल ने बताया इस आयोजन में साथ ही साथ ग्राम के युवाओं को खेल सामग्री वितरण, ग्राम के चरवाहों को सुसज्जित लाठी भेंट करने के साथ ही ,ग्राम के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा, श्री युगल आडिल ने बताया कि कोरोना की वजह से अलग अलग टीम वर्क बनाकर कार्य सम्पादित कराने की जिम्मेदारी सौपी गयी है, आयोजन कर्ता में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सेवा सहकारी समिति, कुर्मीगुंडरा गौठान समिति, के अलावा युवाओं की भागीदारी है, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व छ.ग. मनवा कुर्मी छत्रिय समाज पाटन राज के राजप्रधान मेहतर लाल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति दुर्गा कमलेश नेताम, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी जनपद सदस्य श्रीमती वंदना वर्मा, ग्राम कुर्मिगुंडरा सरपंच श्रीमती पार्वती आडिल, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पुनेस्वर वर्मा गौठान समिति अध्यक्ष खिलावन देवांगन, जामगांव आर शास.महा.जामगांव आर अध्यक्ष व जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला, पाहन्दा झा सेक्टर प्रभारी व ग्राम उप सरपंच हुला राम वर्मा के अलावा पंचगण सहकारी समिति के संचालक गण के अलावा ग्राम युवा व ग्रामीण जन प्रमुख रूप उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *