पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर अहिवारा विधानसभा में हुआ वृक्षारोपण

अहिवारा। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रुद्र गुरु के निर्देशानुसार प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव जयंत देशमुख के तत्त्वाधान में जिला युवा कांग्रेस सचिव धर्मेश देशमुख नेतृत्व में अहिवारा विधानसभा के ग्राम अँजोरा, ढाबा,भेडशर, डांडेशरा,टोला, गनियारी में प्रत्येक ग्राम में युवा कांग्रेस एवं ग्रामीणों द्वारा 76–76 फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया एवं पेड़ की देखभाल करने का प्रण लिया गया।साथ साथ चौक में युवा कांग्रेस द्वारा पौधा वितरण भी किया गया।मुख्य रूप से जनपद सदस्य नोहर साहू, महाचिव योगेश घुघवारे,पुकेश्वर साहू,पप्पू साहू,सचिव चिंटू जैन ,कमल नारायण,करन चौहान ,कुलभूषण पटेल, प्रहलाद देशमुख, गोपी साहू,लीलेशवर निषाद खोमेंद्र देशमुख.एवम भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि एवम ग्रामवाशी समिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *