फेस बुक में किया दोस्ती ,,फिर होटल में बुलाकर किया दैहिक शोषण,, आरोपी फरार,

रायपुर। बेमेतरा जिले की एक युवती से मध्यप्रदेश के सतना जिले के एक युवक ने फेसबुक पर दोस्ती की। घंटों फोन पर बात कर उसने युवती को विश्वास अपने प्रति विश्वास दिलाने में कामयाब हुआ । एक दिन युवक ने रायपुर के स्टेशन रोड स्थित होटल में मिलने के लिए बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। परेशान युवती ने गुरुवार को युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपि की तलाश कर रही है।

गंज पुलिस थाना के मुताबिक वर्ष 2019 में मूलतः सतना जिले के निवासी पंकज साहू ने बेमेतरा जिले की एक 23 वर्षीय युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर घंटों बात होती रही। 10 फरवरी 2019 को पहली बार पकंज साहू ने युवती को रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता जब होटल पहुंची तो युवक ने शादी करने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाया। आखिरी बार दोनों की मुलाकात 1 फरवरी 2020 को हुई थी। उस समय भी आरोपित ने युवती के साथ संबंध बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *