छुरा थाने में शांति समिति की बैठक,,,गणेश उत्सव के सबन्ध में शासन प्रशासन के नियमों की जानकारी दी,,,

छुरा। थाना छुरा में गणेश उत्सव के पूर्व छुरा क्षेत्र के गणेश समितियों , गणमान्य नागरिकों , पदाधिकरियों के साथ शांति समिति की बैठक ली गई बैठक में वर्तमान में कोविड -19 कोरोना वायरस के जिला गरियाबंद एवं छुरा क्षेत्र में बढते सक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन का पालन कर शांति पूर्वक गणेश उत्सव मनाने का फैसला लिया गया है । गणेश उत्सव मनाये जाने के संबंध में कलेक्टर के निर्देशों से अवगत कराया गया जिसमें गणेश भगवान की मुर्ति , पंडाल का आकार , दर्शक एवं आयोजकों की संख्या , प्रतिदिन आने जाने वाले लोगों का नाम पता मोबाईल नंबर , पंडाल में सीसीटीव्ही कैमरा स्थापित किया जाना सम्मिलित है साथ ही गणेश उत्सव , स्थापना एवं विसर्जन के दौरान वाद्य यंत्र , ध्वनि विस्तारक यंत्र , डीजे , प्रसाद वितरण , भोग भण्डारा , जगराता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी । गणेश उत्सव दौरान छुरा क्षेत्र की किराना , फल दुकान , सब्जी , मेडिकल एवं अन्य दुकाने प्रतिदिन की भांति ही निर्धारित समयानुसार खुलेंगी एवं बंद होंगी । शांति समिति की इस बैठक में थाना प्रभारी राजेश जगत , तहसीलदार सुश्री कुसुम प्रधान , नायब तहसीलदार घनश्याम जंघेल , नगर पंचायत सीएमओ संचित साहू नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर , अशोक दीक्षित , जग्गुमल सचदेवा , छन्नू सिन्हा ,नथमल शमॉ विकास देवांगन , हेमंत कंसारी , अखिल चौबे व अन्य समाज प्रमुख उपस्थित थे जिन्हें तहसीलदार महोदय , थाना प्रभारी महोदय द्वारा शांति पूर्ण तरीके से गणेश उत्सव मनाने अपील किया,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *