दुर्ग ! महापौर धीरज बाकलीवाल को कोरोना पाॅजिटीव आने के बाद आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग के समस्त विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट निगम परिसर में ही कराये जाने के बाद 10 कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की रिर्पोट कोरोना पाॅजीटिव आने के कारण तथा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुये निगम आयुक्त द्वारा कल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2020 तक आम नागरिकों के आने-जाने के लिए पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। आम नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी कार्य के लिए नगर निगम कार्यालय न आवें।
