दुर्ग —/कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर 22 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार लगातार तीन दिनों अवकाश होने के कारण एक दिवस के लिए समस्त अस्पतालों को 2 घंटे खोले जाने के निर्देश दिए हैं। अतः उपरोक्त निर्देश के परिपालन में जिला चिकित्सालय दुर्ग की ओपीडी 22 अगस्त को सुबह 10ः00 से 12ः00 बजे तक खोली जाएगी।
