किसान मजदूर गरीब की छत्तीसगढ़ सरकार ने परवाह की : राहुल गांधी ऑनलाइन राजीव भवन का किया भूमि पूजन


बालोद / वीडियोकॉन्फ्रेंस से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने किसान गरीब मजदूर आदिवासीयो कि परवाह कर उनके लिए जन हितेषी योजनाएं प्रारंभ की है । देश में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं आर्थिक स्थिति बिगाड़ने का काम किया है । उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया । भूमि पूजन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी संबोधित किया । प्रदेश में 22 जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन का भूमि पूजन संपन्न हुआ। जिसमें जिले का राजीव भवन भी शामिल है । कांग्रेस भवन के हाल में आयोजित भूमि पूजन समारोह में संसदीय सचिव कुवरसिग निषाद , प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर , विधायक संगीता सिन्हा , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में राजीव भवन एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा । भूमि पूजन समारोह में पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया, पुरुषोत्तम पटेल , रामजी भाई पटेल , कृष्णा दुबे , यज्ञदेव पटेल , ललिता साहू , मीना साहू , विनोद शर्मा बंटी , केशव शर्मा , धीरज उपाध्याय , रतीराम कोसमा , हसीना बेगम , चंद्रेश हिरवानी , शंभू साहू , केसरी चंद्राकर , सुमन पारक , कोदूराम दिल्लीवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *