पाटन– छतीसगढ़ आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने महिला बाल विकास विभाग के पाटन परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौप कर आंगन बाड़ी के कार्यकर्ता एव सहायिका के लिये कोरोना वायरस से बचने के लिये सुरक्षा उपकरण के साथ ही सभी का व्यक्तिगत बीमा करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा है
इस सम्बंध में संघ के अध्यक्ष लता साहू एव सचिव भुनेश्वरी साहू ने कहा कार्यकता एव सहायिका को लगातार लोगो के सम्पर्क में रहना पड़ता है जिसके वजह से कोरोना संक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है ,,अभी कई बहने इस संक्रमण के चपेट में आ चुकी है इस महामारी से बचने के लिये सुरक्षा उपकरण जरूरी है ज्ञापन में संघ ने कहा है कार्यकर्ता एव सहायिका घर घर जाकर पोषण आहार वितरण किया जाता है,गृह भेंट कर स्वस्थ्य एव पोषण की जानकारी ली जाती है,,केंद्र में शिशुओं का टीकाकरण किया जाता है,,केंद्र बन्द होने के बाद भी साफ सफाई किया जाता है घर घर जाकर बच्चो के गतिविधियों का वीडियो बनाया जाता है छतीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने मांग किया है कि हाथ धोने के लिये साबुन,सेनेटाइजर,हाथ मे पहनने के लिये ग्लोबस प्रदान किया जावे साथ ही सभी कार्यकर्ता सहायिकाओं का व्यक्तिगत बीमा करने की मांग की गई है
