पाटन।कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल केपीएस पाटन के द्वारा बच्चों को न केवल ऑनलाइन स्टडी कराई जा रही है बल्कि विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है। स्कूल में वर्चुअल ऑनलाइन स्टडी के माध्यम से स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा कोरोना वायरस से बचाव एवं साफ-सफाई तथा मास्क लगाना एवं बार-बार हाथ धोना आदि इस तरह बच्चों के द्वारा वर्चुअल माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है l बच्चों के द्वारा ही कोरोना वारियर्स के सम्मान में डॉक्टर पुलिस तथा सफाई कर्मचारी बनकर एवं वर्चुअल माध्यम से उनके उत्साहवर्धन हेतु अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं l स्कूल की प्राचार्य प्रियंका वर्मा ने कहा कि वर्तमान की विपरीत परिस्थितियों में बच्चों का उत्साह बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है तथा उन्हें जागरूक रखना भी आवश्यक है l इसलिए स्कूल द्वारा स्टडी के अलावा विभिन्न एक्टिविटी एवं वर्चुअल माध्यम से उन्हें क्लासरूम प्रोग्राम नहीं होते हुए भी स्कूल से जोड़ कर रखना है जिससे उनके विकास में किसी प्रकार की कमी ना आए l

गत दिनों स्कूल के द्वारा जन्माष्टमी का कार्यक्रम online माध्यम से मनाया गया जिसमें बच्चों के द्वारा कृष्ण राधा बनकर सभी का मन मोह रहे थे इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा कृष्ण के दिए गए उपदेश तथा सीख का भी वर्णन किया गया इसी तरह वर्चुअल माध्यम से ग्रैंड पेरेंट्स डे का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के द्वारा अपने ग्रैंड पैरेंट्स एवं पेरेंट्स का आरती उतार कर स्वागत किया तथा आशीर्वाद लिया गया l संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा उपाध्याय ने कहा कि इन कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार विकसित होते हैं यही हमारे देश की विशेषता है तथा उन्होंने पालकों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस समय पूरे विश्व एवं देश हम सभी के लिए परीक्षा का समय है हम सभी को आपसी विश्वास एवं धैर्य तथा कृत संकल्प से इस पर विजय पाना है तथा शासन के द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करते हुए mask अवश्य लगाना है l उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के साथ संस्कार अति आवश्यक है l

इसी कड़ी में विगत दिनों संस्था में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व का आयोजन शिक्षिकाओं तथा प्राचार्य की उपस्थिति में धूमधाम से किया गया इसमें मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कृष्णा भाले तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मुनेंद्र बिसेन एव सचिव श्री देव नारायण साहू जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया l जिनकी कुर्बानियों से हमारा देश स्वतंत्र हुआ lइस अवसर पर श्री कृष्णा भाले ने कहा कि आज पूरा विश्व एक अदृश्य शक्ति से लड़ रहा है तथा इससे मास्क पहनकर तथा 2 गज की दूरी बनाकर एवं सेनीटाइजर्स के उपयोग द्वारा ही जीता जा सकता है l श्री बिसेन ने इस अवसर पर कहा कि समय सबसे अधिक बलवान होता है समय ही हमें सबसे बड़ी शिक्षा देता है अतः हमें समय से सीख लेनी चाहिए उन्होंने कहा कि पूरा विश्व इस समय हमारे देश को देख रहा है क्षेत्रफल में छोटा होते हुए एवं जनसंख्या में विश्व में दूसरा स्थान रखने वाला देश किस तरह कोरोना की इस महामारी से लड़ रहा है हमें सावधानी रखकर कोरोना से खुद भी बचना है एवं परिवार एवं समाज को बचाना है इस अवसर पर श्री देव नारायण साहू जी ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि कोरोना Warriors की तरह हम सभी अपनी ओर से स्वयं जागरूक रहते हुए लोगों को जागरूक बनाएंगे उन्होंने इस अवसर पर कोरोना वारियर्स की सराहना की l केपीएस ग्रुप के चेयरमैन सीएमएम त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने वर्चुअल संबोधन में स्वतंत्रता एवं गुलामी में अंतर को स्वयं के अनुभव के माध्यम से बताया तथा उन्होंने देश के विकास हेतु युवाओं को आगे आने देश भक्ति की कविता के माध्यम से कहा l
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षिकाओं प्रेरणा वर्मा योगिता साहू सिल्वी तिवारी टोमेश साहू का विशेष योगदान रहा l
