राजीव गांधी न्याय योजना से आयेगी आर्थिक समृद्धि : संजय नेताम


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को मिलने वाली दूसरी क़िस्त पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गरियाबंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि यह योजना वर्तमान कोरोना संक्रमण के कारण उतपन्न आर्थिक संकट के दौर में भी आर्थिक समृद्धि को बढ़ाएगी जिससे किसान अधिक समृद्ध और खुशहाल होंगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में जो वादा किया है उस वादे के मुताबिक 2500 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के निर्णय के आधार पर शेष बोनस की राशि की आज द्वितीय किस्त की राशि आज राजीव गांधी जी की जयंती पर सद्भावना दिवस के अवसर जारी की जा रही है। हमारे गरियाबंद जिले के अंतर्गत 53 करोड़ 85 लाख 65 हजार रूपये 66 हजार 711 किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से डाला जायेगा। गरियाबंद जिले के 66 हजार 711 किसानों को कुल 204 करोड़ एक लाख 34 हजार 747 रूपए बोनस की कुल राशि 4 किश्तों में मिलेगी। इसके पूर्व सरकार ने 21 मई को प्रथम किस्त के रूप में 51 करोड़ रूपए की राशि गरियाबंद जिले के किसानों के खाते में प्रदान कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *