देवभोग भतराबहली के ग्रामीणों को हो रही है बिजली की समस्या रात गुजार रहे हैं अंधेरे में



  ? विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
देवभोग। तहसील मुख्यालय देवभोग से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम भतराबाहली के लाखों भाटापारा के ग्रामीण पखवाड़े भर से अंधेरे में गुजर बसर करने मजबूर हैं। ज्ञात हो, कि पखवाड़े भर पहले मोहल्ले के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण ट्रांसफार्मर खराब व बंद हो गया है। जिस वजह से पूरे मोहल्ले की बिजली चली गई है। जिसके कारण से पिछले 15 दिनों से मोहल्ले वासी अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। ऐसे में बरसात के दिनों में अंधेरे में रात गुजारना कई मुश्किलों को पैदा करती है। बारिश के दिनों में रेंगती हुई मौत,, कीड़े, मकोड़े, सर्प, बिच्छू आदि का भय भी बना रहता है।
ग्रामीणों ने युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप को इसकी जानकारी दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए युमेन्द्र कश्यप ने त्वरित बिजली विभाग के संबंधित उच्च अधिकारियों से संपर्क कर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। जिस संबंध में विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों का कहना है कि 1 हफ्ते के अंदर भतराबहाली के लाखोंभाटा पारा में नया ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *