? विक्रम कुमार नागेश
मैनपुर।कांग्रेस जिला गरियाबंद प्रभारी रंजीत कोसरिया,कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू,कोषाध्यक्ष ओम राठौर का आकस्मिक दौरा मैनपुर होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के द्वारा स्थानीय विश्रामागृह मे सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुए आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात गरियाबंद जिला प्रभारी रंजीत कोसरिया ने उपस्थित सभी कांग्रेसियों को बताया छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल सरकार के द्वारा गांव, गरीब, किसान मजदूरों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।जिनका धरातल पर क्रियान्वयन को निरीक्षण करने की जवाबदेही सभी कांग्रेसियों की है। गांव विकास के केंद्र बिंदु ग्राम पंचायत है। जिनके माध्यम से गांव का समग्र विकास निहित है। जिनके हिमायती स्वर्गीय राजीव गांधी हैं।प्रदेश की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना अंतर्गत नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी का संरक्षण एवं संवर्धन के दिशा मे भूपेश बघेल की सरकार काम कर रही है। गरवा कार्यक्रम के तहत प्रदेश में लगभग 4023 गोठान क्रियाशील है। गोठान की गतिविधियों को विस्तार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर गोपालन,गौसुरक्षा तथा पशुपालकों की आर्थिक लाभ प्रदान करने के लिए गरवा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने बताया जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय गरियाबंद के समीप डोंगरीगाँव मे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती पर कल जिला कांग्रेस कमेटी के नए भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न होना है।जिसमें प्रदेश के प्रभारी महासचिव श्री पीएल पुनिया जी,माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रभारी मंत्रीजी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी के लिए आकास्मिक मैनपुर आगमन हुआ है। कोविड-19 के तहत शासन प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होना है। तत्पश्चात कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा सुराजी गांव के अंतर्गत गोठान ग्राम भाठी गढ़ निरीक्षण करने पहुंचे।जहाँ संचालनकर्ता समितियों के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए सरकार के कार्यक्रम को सार्थक रूप से संचालित करने कही गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, अमलीपदर ब्लॉक अध्यक्ष तपेश्वर ठाकुर, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष गेंदलाल यादव ,वरिष्ठ कांग्रेसी लोकनाथ साहू, मेघाराम बघेल जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर महामंत्री हरेश्वर पटेल, सरपंच भाठीगढ़ जीनेन्द्र नेगी, एवं जय मां संतोषी स्व सहायता समूह के सदस्य शामिल रहे।
