उफरा पंचायत में बाहरी लोग ग्राम विकास में बन रहे है बाधा- ढाल सिंग

पाटन। दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे आज पाटन ब्लॉक के विभिन्न गावों में गौठान एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम उफरा में दुर्ग कलेक्टर ने गौठान के अधूरे काम को जल्दी पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिए। सरपंच ढाल सिंग ठाकुर ने कहा कि उफरा पंचायत में बाहरी लोगों की हस्तक्षेप और ग्रामीणों को भड़काने का काम किया जा रहा है। जिसके कारण ग्राम विकास में बाधा हो रही है। मौके पर जिला पंचायत दुर्ग के ceo सचिदानंद आलोक ,जनपद पंचायत पाटन सीईओ मनीष साहू,sdm विनय पोयम जनपद सदस्य अंशु रजक, सरपंच,गौठान समिति के सदस्य,सहित पंचगण एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *