पाटन। पंचायत सचिव संघ आज जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू एव ब्लाक अध्यक्ष नरेश ठाकुर के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा पशुधन को गौठान में रखने के आदेश को निरस्त करने की मांग सम्बन्धी ज्ञापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम एस डी एम विनय पोयम एव जनपद पंचायत सीईओ एव डिप्टी कलेक्टर मनीष साहू को सौप कर उक्त आदेश को निरस्त करने की मांग किया है।
ज्ञापन सौपने के पूर्व सचिव संघ ने जनपद के सामने एक बैठक आयोजित किया जिसमें उपस्थितसचिवों ने एक स्वर में कहा कि पंचायत सचिव अपने मूल विभाग के साथ 23 विभाग का कार्य सम्पादित करता है । जिससे सचिव को दिन रात काम करना पड़ता है। ऐसे स्थिति में पंचायत सचिव पंचायत सचिव ग्राम क्षेत्र में विचरण कर रहे पशु को गौठान तक कैसे पहुचायेगा। संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू एव ब्लाक अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने इस आदेश को सचिवों के आत्मसम्मान एव स्वाभिमान को ठेश पहुचाने वाला बताया है।,नरेश ठाकुर ने कहा कि पंचायत सचिव पहले से ही गौठान समिति का पदेन सचिव भी है जिसके कारण पहले से जवाबदारी ही है। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू,ब्लाक अध्यक्ष नरेश ठाकुर,मानसिंह नाविक,भुनेश्वर गजपाल,रामसेवक सिंह ठाकुर,जामवंत वर्मा,दसमत सोनवानी,सुनीता दीवान,दीप्ति चन्द्राकर,कीर्ति वर्मा, सुलोचना चन्द्राकर,अनिता वर्मा,रानू नगरिया, मंजू वर्मा,दीनदयाल वर्मा,विष्णु सिन्हा,गुमान सिंह नायक के अलावा अन्य पंचायत सचिव उपस्थित थे।

