कुल्हाड़ी में कल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मनाई जाएगी जयंती

मैनपुर। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 76 वीं जयंती कल उनके प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में गोद लिए गए कमार जनजाति बहुल ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट में मनाई जाएगी जिसमें प्रार्थना सभा एवं संक्षिप्त गोष्टी के बाद कमार जनजाति के प्रमुख लोगों का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने समस्त कार्यकर्ताओं को समारोह में सोशल डिस्टेंसी का पालन करते हुए सम्मिलित होने की अपील की है एवं साथ ही जिला मुख्यालय गरियाबंद में जिला कांग्रेस के नए भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *