पखांजूर में रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण कार्य 19 अगस्त को

पखांजूर।  कलेक्टर के.एल. चौहान के निर्देशानुसार पखांजूर तहसील के बेरोजगारों के लिए तहसील कार्यालय पखांजूर में 19 अगस्त को प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण कार्य संपादित किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि पखांजूर तहसील के समस्त बेरोजगार युवक-युवतियॉ लोकसेवा केन्द्र, च्वॉईस सेंटर अथवा ऑनलाईन कम्प्यूटर सेंटर से अपना पंजीयन करवाकर सभी मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन हेतु निर्धारित समय पर तहसील कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *