देवभोग पुलिस की अनोखी पहल: प्रेमी जोड़े का कराया थाना परिसर में विवाह


? विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

देवभोग। गरियाबंद जिले के देवभोग पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के दिन ग्राम गिरसूल के अंतर्जातीय प्रेमी जोड़े का विवाह थाना परिसर के शिव मंदिर में सम्पन्न कराया।देवभोग थाना के प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के इस अनोखी पहल की गांव- गलियारों में जमकर तारीफ़ हो रही हैं! यह दूसरा मामला हैं जब बालिक प्रेमी जोड़े का घर बसाने में एवं परिजनों को राजी कराने में देवभोग थाना प्रभारी बैस सफल हुए हैं। इससे पूर्व में भी इस प्रकार के मामले में केकराजोर एवं सरगीगुड़ा के प्रेमी जोड़े का विवाह थाना परिसर में सम्पन्न कराया जा चुका हैं। आपको बता दे कि देवभोग थाना क्षेत्र के गिरसूल गाँव के यादव परिवार का युवक अंकित और कश्यप परिवार की युवती माधुरी पिछले 2-3 दिनों से घर से लापता थे! दोनो प्रेमी जोड़े बालिक होने के साथ- साथ एक दूसरे के रजामंदी से घर से भागे हुए थे! जिसकी सूचना युवती के पिता द्वारा थाने में आकर दी गई थी। दोनों युवक युवती को 15 अगस्त को देवभोग पुलिस ने पतासाजी कर थाना पकड़ कर लाया गया एवं थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस ने युवक -युवती के रज़ामंदी को देखते हुए परिजन को घंटो तक समझाईश देते हुए विवाह के लिए सहमत कराया दोनो पक्षो के परिजनों द्वारा सहमति बनने के बाद थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस द्वारा पंडित बुलाकर थाना परिसर के शिव मंदिर में सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया कर्मी और परिजनो के उपस्थिति में विवाह सम्पन्न कराया गया।थाना प्रभारी ने प्रेमी जोड़े का विधिवत कानूनी प्रक्रिया को पूरी करते हुए शादी सम्पन्न कराया,जिसके बाद नाराज युवती के पिता ने कन्यादान करने से इंकार करने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई देवभोग के ब्लाक अध्यक्ष रमेश सोनी द्वारा कन्यादान कर विवाह प्रक्रिया को पूरा किया गया एवं संघ के द्वारा परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी  युगल को आर्थिक सहयोग भी किया गया! इस अवसर पर जहाँ स्थानीय पुलिस की ओर से थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस समेत पुलिसकर्मीयों के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता,मीडिया कर्मीयो,यूथ कांग्रेस के प्रदेश सह सचिव उमेश डोंगरे एवं मितानिन प्रशिक्षिका लक्ष्मी डोंगरे इस विवाह के साक्षी बने!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *