पाटन। कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद पड़ी हुई है जिसके कारण पढ़ाई पूरी तरह से ठप्प है जिसका सबसे ज्यादा विपरीत असर बच्चों की पढ़ाई पर हुआ है ऐसे मे पढ़ाई तुहर द्वार के अंतर्गत जिसमे ऑनलाइन पढ़ाई . लाउड स्पीकर के माध्यम से पढ़ाई के साथ शिक्षकों द्वारा गाँव के शिक्षित नवयुवको को साथ लेकर गली मोहल्लों, सामुदायिक भवनों मे अलग अलग स्थानों पर कक्षा लगाकर बच्चों की पढ़ाई करवाई जा रही है जिसका निरीक्षण करने के लिए दुर्ग संभागायुक्त टी सी महावर,, जिलाधीश नरेन्द्र सर्वेश्वर भूरे, जिला शिक्षा अधिकारी पीकेएस बघेल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदले पाटन विकास खंड के संकुल केंद्र औंधी के शासकीय हाई स्कूल , मिडिल स्कूल व प्राथमिक शाला बटंग पहुंचकर मोहल्ला कक्षाओ का निरीक्षण किये इस दौरान कमिश्नर ने बच्चों से गणित के सवाल भी पूछे जिसका बच्चों ने सही सही जवाब दिए. साथ ही उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा तथा कोरोना महामारी से बचने आवश्यक निर्देश दिए .इस दौरान संकुल समन्वयक कुशल निर्मलकर, हाई स्कूल बटंग के प्राचार्य श्रीमती के राजश्री राव,व्याख्याता अमित शुक्ला,मिडिल हेडमास्टर ब्रम्हा नन्द नायक, शिक्षक लोमन साहू, कृष्णा कुमार शर्मा, पुष्कर साहू श्रीमती भुनेश्वरी रानी चंद्राक उपस्थित थे
