पाटन। पाटन ब्लॉक के 4 ग्राम में आज फिर पांच लोग कोरोना पाजेटिव पाए गए । इनमें चार पुरुष और एक महिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमलेश्वर में पिता पुत्र दोनों को कोरोना संक्रमित पाया गया। जमराव में एक युवक एवं लोहरसिंग में एक युवक की कोरोंना पाजेटिव की पुष्टि हुई है। ग्राम सिकोला में एक महिला कोरोना पाजेटिव होने की पुष्टि हुई है। उक्त महिला का पति भी पाजेटिव मिला था जिनका इलाज के बाद वापस घर आ चुका है। स्वास्थय विभाग इन सभी पॉजिटिव संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की हिस्ट्री की जांच कर रहे हैं। साथ ही जमराव में जो पाजेटिव मिला है वह किडनी की बीमारी से ग्रसित है जिनका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है। कल देर रात ग्राम निपानी में भी एक कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।
