महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में व पुलिस को हर संभव सहयोग करने वाले उत्कृष्ट महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस पर इंदा गांव पुलिस टीम द्वारा सम्मानित किया गया..

विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

मैनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के दिशा में व पुलिस को हर संभव सहयोग करने वाले उत्कृष्ट महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने पुलिसअधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल के दिशा निर्देश पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदागांव जयवीर भगत के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं को अपना हक अधिकार दिलाने एवं पुलिस को सहयोग करने वाले उत्कृष्ट समाजसेवी महिलाएं श्रीमती अनुराधा बाघमार इंदा गांव,श्रीमती जीरा बाई यादव इंदागांव, श्रीमती पुन्नी बाई यादव इंदागांव, श्रीमती रुकोबाई यादव इंदागांव,श्रीमती लाजवंती देवी इंदागांव, श्रीमती चंदाबाई यादव सागड़ा, श्रीमती सजनी जगत सागड़ा, श्रीमती बुद्धेश्वरी शांडिल्य खोखमा को पुलिस संगिनी योजना के तहत पुरस्कृत करते हुए थाना कैंप परिसर मे श्रीफल और साल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए शालीनता पूर्वक स्वतंत्रता दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ 211 बटालियन एक कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट विजेंद्र सिंह, थाना इंदागांव सहायक उप निरीक्षक पितांबर प्रधान, प्रधान आरक्षक भूषण लाल बांधे, आरक्षक लक्ष्मी नारायण भोई, खिलेश सोनी, प्रीतम ध्रुव, देवराज ध्रुव, भोज राम दुबे, दिनेश राजपूत,कौशल कवर एवं सीआरपीएफ के जवान उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *