गिरदावरी निरीक्षण करने किसानों के खेतों में पहुंच रहे है पटवारी और पंचायत प्रतिनिधि

पाटन। पाटन तहसील अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्रामों में गिरदावरी रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है ,हल्का पटवारी के माध्यम से किसानों के खेतों में जाकर खसरावार खरीफ फसल के वास्तविक आंकड़े जुटाये जा रहे है ।ग्राम नारधी में पटवारी अर्चना वर्मा ने बताया कि शासन ने त्रुटिरहित गिरदावरी के लिये पटवारी के अलावा कृषि विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों को इसमें जुटाकर आगामी 20 सितंबर तक खसरावार खरीफ सीजन के फसलों का गिरदावरी कार्य करने के लिये निर्देशित किया है। किसानों के कृषि भूमि में जाकर वास्तविक कृषक,उनके सही रकबे एवं उसमें लगाई गई फसल का सत्यापन के लिये जानाकरी जुटाई जा रही है। मौके पर सरपंच ललित सिन्हा, शारदा वर्मा,उत्तम दास, टेकसिंह, भूपेंद्र साहू, गंगेश सिंहा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *