कमल सदन में सांसद मोहन मंडावी ने किया ध्वजारोहण

कांकेर। 74 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यालय कमल सदन अलबेलापारा कांकेर में लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी व निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू के द्वारा ध्वाजारोहण किया गया । ध्वाजारोहण पश्चात् सांसद मोहन मण्डावी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए मौजूदा कोरोना महामारी से जल्द से जल्द देश के उबरने की कामना की । श्री मण्डावी ने कहा कि आज देश अदृश्य महामारी की चपेट में है परंतु हमारे देश ने अनेक संकटों का सामना किया है उससे निजात भी पाई है । देश की बागडोर संकटों से निपटने मे माहिर सक्षम व नेतृत्व क्षमता से भरपूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ में है इसलिए हम मौजूदा परिस्थितियों से भी जल्द बाहर निकल आयेगे । भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित समस्त जिलेवासियों को 74 वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाऐं दी । निर्वतमान भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सब के लिए मंगलकामना की । इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला महामंत्री विजय कुमार मण्डावी, पूर्व जिलाध्यक्ष मेघराज मंगलानी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शंभू नाथ दूबे, महेश जैन, सालिक राम साहू, दिलीप जायसवाल, राजकुमार फब्यानी, राजीव लोचन सिंह, शालिनी राजपूत, निपेन्द्र पटेल, टेकेश्वर जैन, दीपक खटवानी, देवेन्द्र भाउ, निर्मला नेताम, जयप्रकाश गेडाम, डाॅ देवेन्द्र साहू, जे एम जैन, दिनेश रजक, अर्जुन कावडे, जयंत अठभैया, शैलेन्द्र शोरी, राकेश शर्मा, मनोज ध्रुव, रमशीला साहू, जागेश्वरी साहू, अनिता सोनी, मीरा सलाम, गिरधर यादव, योगेश साहू, राजा देवनानी, रघुवीर छाटा, ईश्वर सिन्हा, विजय लखवानी, शकंुतला जैन, उगेश्वरी उइके, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *