पाटन।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जोश भरते हुए किसान,मजदूर,महिलाएं,पीएम आवास हितग्राही सहित सर्वजन के हित की लड़ाई में साथ देने के लिए कहा।उन्होंने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए फोटो बाजी वाला सरकार बतलाया।वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में सघन जनसंपर्क,किसान रकबा कटौती,टोकन,राशन कार्ड कटौती,विधवा पेंशन लंबित,रसोई गैस,पेट्रोल,डीजल,राशन सामग्री में लगातार बढौतरी,फसल बीमा में धोखा,आवास योजना लंबित,16वें वित्त गायब,मूलभूत राशि के अभाव पंचायत तबाह,गौधाम योजना सहित विभिन्न मुद्दों की लड़ाई प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी के साथ हर बूथ,वार्ड की जनता को आगाह करते हुए लड़ाई लड़ने तैयार रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने संविधान बचाने की लड़ाई में हम सबको आगे आने की जरूरत बताई।आज भाजपा सरकार में संविधान खतरे में है। डा भीमराव अंबेडकर ने गरीब और अमीर को मत देने का अधिकार दिया,लेकिन वोट चोरी करने वाले गरीबों को मताधिकार से वंचित करने का हथकंडा अपना रहे हैं।प्रत्येक वार्ड एवं बूथ में सजगता से सभी मतदाताओं को उनके अधिकार दिलाने कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार रहें।
कार्यकर्ता बैठक को जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मोहन साहू,मनहरण यादव,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,अश्वनी साहू ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष ने भी परिचय के साथ विभिन्न गतिविधियों की व्यापक चर्चा की।
इस दौरान आशीष वर्मा,जवाहर वर्मा,हेमंत देवांगन,महेंद्र वर्मा,देवकुमार निषाद,जिप सदस्य देवेंद्र चन्द्रवंशी,नोमिन हितेश ठाकुर,राजेश्वर सोनकर,उर्वशी वर्मा,जयश्री वर्मा,कामिनी धुरंधर,संतोषी तिवारी,द्रोपती साहू,गोपाल देवांगन,अजय सिंगौर,सोहन जोशी,कपूर साहू,महेंद्र साहू,हितेन्द्र जीतू पटेल,थानेश्वर यदु,युगलकिशोर आडील,सागर सिन्हा,भविष्य जैन,केदार वर्मा,मनीष पटेल,भूलेश,भेष आठे,रेवा मंडल,मनीष वर्मा,रिखी नारंग,देवेंद्र गेडाम,पवन डहरे,राजाराम गहिरवार,ललित सिन्हा,ढालसिंह धनकर,धर्मेंद्र वर्मा,डुलेश्वर साहू,विपिन चंद्राकर,डेविड चंद्राकर,प्रेम पांडे,पोषण साहू,सोमेश चंद्राकर,डा हेमंत साहू,डा के के साहू,अमित राजपूत,किशोर वर्मा, योग्य बघेल,लेखराम साहू,सालिक साहू,गोपेन्द्र सिन्हा, बिट्टू पटेल,विकास वर्मा,धर्मेंद्र साहू,सेक्टर अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
