राष्ट्रीय बचत मे भागीदारी बनने सीखी बैंकिंग प्रकिया, स्कूल मे नवाचार
बैंकिंग प्रकिया सीखाने, शिक्षक स्कूल को बनाया बैंक
पाटन। किसी भी देश की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था पर निर्भर करती हैं। जिस देश की आर्थिक क्षमता सशक्त होगी वह दुनिया का मार्गदर्शक बना रहेगा। राष्ट्र की शक्ति वहां की जनता की मुद्रा क्रय विक्रय पर निर्भर करती है और बैंकिंग प्रणाली की सरलता एवं सुगमता अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करती है। आज वैश्विक प्रतिस्पर्धा मे बैंकिंग प्रणाली का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। विकसित देशों मे बैंकिंग प्रणाली एवं प्रक्रिया पुरी सुविधा पूर्ण प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपलब्ध हैं। मुद्रा बचत राष्ट्रीय एवं प्रति व्यक्ति आय मे वृद्धि के द्योतक है। ऐसा तभी संभव जब बैंकिंग प्रकिया चुस्त हों।

विद्यालयीन पाठ्यक्रमों मे बैंकिंग प्रकिया का सैद्धांतिक पठन-पाठन निर्धारित है। इसे समझने के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हली विकास खंड पाटन जिला दुर्ग के शिक्षक छन्नूलाल साहू ने प्रतिकात्मक रुप मे छत्तीसगढ़ विनोबा लईका बैंक की स्थापना करके बच्चों को बैंकिंग प्रकिया से अवगत कराया। इसके लिए बैंक कांउटर, खाता खोलने, आधार लिंक, पेन नंबर लिंक, आनलाइन बैंकिंग, मोबाइल नंबर लिंक,नाम पता संशोधन, एटीएम कार्ड जारी करने, खाता बंद करने , लाकर सुविधा, चेक बुक जारी करने,शिकायत समाधान, लोन आवेदन, के फार्म तथा रूपए जमा पर्ची, रुपए निकासी पर्ची, बच्चों के नाम से एटीएम कार्ड, पासबुक बनाएं गए। सब कुछ जैसे वास्तविक बैंकिंग मे होता है किए गए। विद्यार्थियों को बैंक अधिकारी जैसे शाखा प्रबंधक, सहायक प्रबंधक,कैशियर, लिपिक के पद पर नियुक्त किए गए । प्रधान पाठक श्रीमती प्रभा सिंह ने महाप्रबंधक की भूमिका मे फीता काटकर बैंक शाखा कुम्हली का शुभारंभ किया। बैंक मे किसी प्रकार की आर्थिक गड़बड़ी न हो इसके लिए शिक्षक छन्नूलाल साहू को विजिलेंस आफिसर बनाया गया। बैंक की वार्षिक आय-व्यय रिपोर्ट आडिटर सीमा चंद्राकर ने तैयार की। विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी , आनलाइन बैंकिंग और उच्च शिक्षा लोन,होमलोन,वाहन लोन,कीमती स्वर्ण आभूषण को सुरक्षित रखने के लिए बैंक मे लाकर सुविधा भी ग्राहकों को उपलब्ध कराए गए हैं । असिस्टेंट मैनेजर हुसन चंद्राकर ने आमसभा मे बच्चों को इन सबकी जानकारी दी।
इस प्रकार की बहुत महत्वपूर्ण नई शैक्षिक नवाचारी प्रयोग से विद्यार्थियों मे सीखने और अनुकलन क्षमता बढ़ जाती है। छात्र छात्राओं मे बैंकिंग प्रकिया स्वयं करके सीखने की जबरदस्त उत्साह देखने को मिला ।
विद्यालय के प्रधान पाठक प्रभा सिंह ने नवाचार पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयोग महात्मा गांधी के बुनियादी शिक्षा नई तालीम का हिस्सा है प्रायोगिक रूप से छात्रों मे तीव्र अधिगम का विकास होता है। शिक्षा मे नवाचार के लिए चर्चित शिक्षक छन्नूलाल साहू ने अपने प्रयोग पर कहा कि किसी भी विषय के विषयवस्तु को प्रयोगात्मक शैली मे पढ़ाने से विषय की समझ स्थायी हो जाता है एवं आनंद की अनुभूति होती है। विगत वर्षों मे कई नवाचार किए गए हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षिका यशोदा नायक, हुसन चंद्राकर, छन्नूलाल साहू,सीमा चंद्राकर, अतिथि शिक्षक मिथलेश सेन, प्रंबधन समिति के अध्यक्ष भुनेश्वरी साहू, धनेश्वरी सपहा, शैल यादव, मीना साहू,झामिन यादव, विशेष रूप उपस्थित रहे।
