छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत का हुआ भव्य स्वागत

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल सहित संगठन के पदाधिकारियों,वरिष्ठजन,युवा कांग्रेस सहित कार्यकर्ताओं ने किया भाव भरा अभिनंदन

पाटन।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के प्रथम पाटन विधानसभा आगमन पर राष्ट्रीय महासचिव,पूर्व मुख्यमंत्री,पाटन विधायक भूपेश बघेल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी टोल प्लाजा से भिलाई 3 तक अभूतपूर्व स्वागत अभिनंदन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल खुद स्वागत सम्मान की जिम्मेदारी संभालते हुए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का स्वागत किए।महिला कांग्रेस ने आरती, युवा कांग्रेस ने भव्य डीजे के साथ बाइक रैली,जगह जगह गुलाब फूल की वर्षा के साथ हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पाटन विधानसभा गुंजायमान हो गया।


इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष मोहन साहू,जामगांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कुम्हारी अध्यक्ष मनहरण यादव,पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा,मनीष बंछोर,पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू,उमाकांत चंद्राकर,जिप प्रतिनिधि हितेश ठाकुर,मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र छोटू बघेल,अजय सिंगौर,सालिक साहू,गोपाल देवांगन,पुरुषोत्तम तिवारी, ठकेंद्र धनकर,भोजेंद्र चंद्राकर,भविष्य जैन,मनीष पटेल,सत्यनारायण टिकरिहा,ललित सिन्हा,अशोक मढ़रिया,केदार वर्मा,युवा कांग्रेस विपिन चंद्राकर,प्रेमप्रकाश पाण्डेय,मोरध्वज चंद्राकर,आदित्य चंद्राकर,डेविड चंद्राकर,राजा चंद्राकर,पोषण साहू,प्रीतम साहू, नेमचंद यादव,अनूप साहू,राहुल चंद्राकर,चिंतन धीवर,अभय गेडाम,वीरेंद्र निषाद,हीरा साहू,नमन राजपूत,तेजस साहू,विजय साहू,कबीर,रिंकू,प्रीतम साहू,सागर सिन्हा,मनोज यादव युवा कांग्रेस सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *