पाटन में 28 नवंबर को कांग्रेस की आवश्यक बैठक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

  • ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की रूपरेखा और संगठनात्मक विषयों पर होगी चर्चा

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र में 28 नवंबर को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर कांग्रेस की आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। बैठक दोपहर 1 बजे राजीव भवन पाटन में होगी।
बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल तथा जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, जामगांव (आर) एवं कुम्हारी के समस्त मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, विधायक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष मोहन साहू, जामगांव (आर) के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कुम्हारी के अध्यक्ष मनहरण यादव ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *