पाटन। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज का 81 वाँ राज अधिवेसन पाहन्दा (झ) रानीतराई में 23 जनवरी को आयोजित होना है। राज् अधिवेशन में सामाजिक गतिविधियों के अलावा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान विशाल चिकित्सा सिविर के अलावा आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन संपन्न होगा।
राज प्रधान युगल किशोर आडिल ने बताया कि इस राज् अधिवेशन में होने वाले सामूहिक आदर्श विवाह के लिए अभी तक कुल चार जोड़ों ने पंजीयन कराया है। अभी और भी जोड़े पंजीयन के लिए आगे आवेदन करेंगे। जिसके लिए अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। राज अधिवेसन को सफल और सामूहिक आदर्श विवाह में शादी को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए ग्राम इकाइयो का बैठक लगातार लिया जा रहा है।

इस कड़ी मे झाडमोखली,औसर और करेला मे ग्राम इकाई का बैठक लिया गया। राज अधिवेसन को लेकर अंचल मे काफी उत्साह है छेत्र प्रधान शंकर वर्मा ने ग्राम प्रमुख पाहंदा झा लीलाधर वर्मा औसर मनोज वर्मा करेला गिरजा संकर वर्मा झाड़मोखली गोकुल वर्मा के नेतृत्व मे इकाई बैठक लेकर तैयारियों के संबंध मे विस्तृत चर्चा किया। पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडिल ने ग्राम इकाई के बैठक मे कहा की राज अधिवेसन मे होने वाले आदर्श विवाह मे किसी तरह की कमी। ना होने पाए इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही विशाल चिकित्सा शिविर मे अलग अलग विभाग स्त्री रोग, हड्डी रोग, जनरल मेडिसिन, आंख का डाक्टर के अलावा अन्य विभागों के डाक्टर उपस्थित रहेंगे। इस सिवीर मे स्वजातियों के अलावा अन्य समाज के लोग भी अपना स्वास्थ्य का जाँच करा सकते है। दसवीं बारहवी कॉलेज के बच्चो के अलावा खेल सांस्कृतिक शिक्षा के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने वालो का सम्मान किया जायेगा। बैठक मे मनोज वर्मा सिवाजी वर्मा डेरहा वर्मा धनजय वर्मा डोमन वर्मा गिरजा संकर वर्मा राजेश वर्मा कमलेश वर्मा राजेंद्र वर्मा विजय बंछोर लेखनी वर्मा गोकुल वर्मा भरत बिशाल वर्मा चोवा वर्मा तीरथ पैकरा सुरेश वर्मा लीलाधर वर्मा शंकर वर्मा योग्य बघेल के अलावा स्वजातीय गण उपस्थित थे।
