पाटन। ग्राम पंचायत मानिकचौरी में गुरुवार को मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्राम कोटवार का सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच महेश कुमार साहू सचिव श्यामा चंदेल, पंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में गाँव की सेवा में दिन-रात लगी मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा ग्राम कोटवार को श्रीफल, व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सरपंच ने कहा कि गाँव के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा में इन सभी का योगदान अतुलनीय है। मितानिन घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवा पहुँचाती हैं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों व माताओं के पोषण का ध्यान रखती हैं, वहीं कोटवार गाँव की व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही संविधान दिवस मनाया गया जिसमें डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के सिद्धांतों का वाचन किया गया।
