पाटन। संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत देवादा में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उनके द्वारा निर्मित संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के साथ-साथ नागरिकों के कर्तव्यों को समझना और उनका पालन करना भी आवश्यक है। हमें संविधान के आदर्शों एवं नियमों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए।इस अवसर पर जयंत वर्मा, ईश्वरी वर्मा, नीलेश्वर वर्मा, उपसरपंच सोहन साहू, पंचायत सचिव धर्मेंद्र वर्मा, उत्तम जोशी, जितेंद्र निर्मल,आलोक वर्मा, रामबाई ठाकुर, बिनु वर्मा, कल्याणी यादव, रेनू वर्मा, चमेली महिलांगे, शीला वर्मा, प्रेमलता वर्मा, सुनीता घीवर ,प्रकेश दास सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बालक-बालिकाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
संविधान दिवस पर ग्राम देवादा में डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया गया नमन, सरपंच लक्ष्मी वर्मा ने संविधान के महत्व पर डाला प्रकाश
