सोशल मीडिया पर सांसद विजय बघेल और भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, उतई थाने में एफआईआर दर्ज

  • भाजयुमो पाटन मंडल अध्यक्ष कुणाल वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने विकास साहू के खिलाफ दर्ज किया मामला


पाटन। सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में उतई थाना पुलिस ने ग्राम सेलूद निवासी विकास साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा पाटन मंडल के अध्यक्ष कुणाल वर्मा ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत के अनुसार, ग्राम सेलूद निवासी विकास साहू, पिता गोपाल साहू ने 26 नवंबर 2026 की रात्रि करीब 1:56 बजे अपने मोबाइल नंबर 9302034051 से व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध कथित रूप से अभद्र, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि इस पोस्ट के माध्यम से राजनीतिक समूहों के बीच शत्रुता, घृणा एवं वैमनस्यता की भावना पैदा करने का प्रयास किया गया।
कुणाल वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि इस प्रकार की पोस्ट से आम लोगों में आक्रोश उत्पन्न हुआ है तथा सामाजिक और राजनीतिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

शिकायत पत्र के अवलोकन के बाद उतई थाना पुलिस ने विकास साहू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
इस संबंध में कुणाल वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का माध्यम है, लेकिन इसका उपयोग किसी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक दल के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रसार और सामाजिक वैमनस्यता पैदा करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *