रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट पहुंचकर कार्तिक पुन्नी स्नान किया और विधि-विधान से दीपदान किया। कार्तिक स्नान करने के उपरांत हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्तिक पुन्नी के अवसर पर महादेव घाट में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिली। भूपेश बघेल ने भी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए स्नान एवं दीपदान कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर कसडोल विधायक संदीप साहू,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
कार्तिक पुन्नी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव घाट में किया स्नान एवं दीपदान
