पाटन। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम सेलूद स्थित हैचरी फार्म पहुंचे, जहां उन्होंने फार्म का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने हैचरी फार्म के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों पर चर्चा की। हैचरी फार्म को क्षेत्र में रोजगार सृजन का माध्यम बनाने की दिशा में पहल की जा रही है, ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य नेतराम निषाद, भावसिंग ठाकुर, सीमा चंद्रवंशी, टामन साहू, केशव वर्मा, अशोक यादव, कुणाल वर्मा, रमेश देवांगन, खेमलाल साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सेलूद हैचरी फार्म का मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष आनंद निषाद ने किया निरीक्षण, स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने पर जोर
