पाटन। ग्राम जमराव में श्री जय बजरंग अखाड़ा कला एवं श्री लवकुश अखाड़ा कला के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय अखाड़ा कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 23 नवंबर 2026, सोमवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अखाड़ा कलाकार अपनी पारंपरिक कला एवं शौर्य कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन की शुरुआत दोपहर 12 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं शुभारंभ के साथ होगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर, सरपंच ग्राम पंचायत जमराव होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में यश मिश्रा उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि लेखराज निषाद, उपसरपंच ग्राम पंचायत जमराव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस आयोजन में पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी जमराव का विशेष सहयोग रहेगा। प्रतियोगिता के माध्यम से पारंपरिक अखाड़ा कला, शारीरिक कौशल, अनुशासन एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजक श्री जय बजरंग अखाड़ा कला एवं श्री लवकुश अखाड़ा कला जमराव तथा समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
