हमर संगवारी ग्रुप का 26वां वर्ष द्वितीय मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

  • 25 वर्षों बाद शुरू हुई मिलन की परंपरा, पुराने साथियों ने साझा कीं यादें; विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले साथियों का हुआ सम्मान


झलमला (बालोद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बेमेतरा से वर्ष 1998-2000 में डी.एड. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले साथियों के समूह ‘हमर संगवारी ग्रुप’ का द्वितीय मिलन समारोह झलमला, जिला बालोद में हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह में विभिन्न जिलों से पहुंचे बैच के साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में गीत-संगीत, हंसी-मजाक और मनोरंजक गतिविधियों के साथ प्रशिक्षण काल के पुराने दिनों की यादें ताजा की गईं। साथियों ने अपने खट्टे-मीठे अनुभवों और मित्रता के अनमोल पलों को साझा करते हुए समारोह का भरपूर आनंद लिया।

उल्लेखनीय है कि डी.एड. प्रशिक्षण पूर्ण होने के लगभग 25 वर्षों बाद साथियों का पहला मिलन समारोह मैत्री गार्डन, भिलाई में आयोजित किया गया था। इस ऐतिहासिक मिलन ने वर्षों से बिछड़े साथियों को फिर एक सूत्र में जोड़ने का काम किया था। उसी दौरान सभी ने संकल्प लिया था कि जीवन की व्यस्तताओं के बावजूद आपसी मित्रता, स्नेह और अपनत्व बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष मिलन समारोह आयोजित करने की परंपरा जारी रखेंगे।
इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आयोजित दूसरा मिलन समारोह भी यादगार बन गया। इस अवसर पर विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले साथियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि समय और दूरी भले ही बढ़ जाए, लेकिन सच्ची मित्रता और पुराने रिश्तों की मिठास कभी कम नहीं होती। अंत में सभी साथियों ने भविष्य में भी इस परंपरा को निरंतर जारी रखने तथा आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *