पाटन। पूरे प्रदेश में विगत कुछ माह पहले प्रधानमंत्री आवास के लिए सभी ग्राम पंचायत में एक ही तिथि में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। पूरे प्रदेश के सभी गांव में उसी दिन पंचायत में ग्रामीणों का जमावड़ा था। लगभग गांव के सभी घरों का सर्वे कर हितग्राही बनाया गया था और सरकार ने यह भी कहा था कि ग्राम पंचायत का अनुमोदन से ही प्राथमिकता सूची तय की जाएगी और उसी के तहत आवास की लिस्ट जारी की जाएगी।
लेकिन आवास की सूची ग्राम अनुमोदन के ठीक विपरीत जारी किया है। कांग्रेस नेता युगल किशोर आडिल ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास देने के नाम से भ्रम फैला रही है। एक तरफ आवास देने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ जटिल नियम लागू करके आवास को काटने का काम कर रही है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि जिनके पास जमीन का पट्टा नक्शा खसरा होगा उन्हीं को लाभान्वित किया जाएगा। लेकिन नई बसाहट को सरकार ने अभी आबादी घोषित नहीं किया है। आज भी जमीन शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज है।
पूर्व सरपंचों द्वारा 25- 30 साल पहले से ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए जमीन आवंटन किया था लेकिन सरकार ने आज तक जमीन को आबादी घोषित नहीं किया है। युगल आडिल ने बताया कि इस स्थिति में पूरे प्रदेश में लगभग 60% हितग्राहियों का नाम प्रधानमंत्री आवास 2.0 की लिस्ट से विलोपित हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार असल में गरीब और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास देने की प्रबल इच्छा ही नहीं रखती। ग्राम सभा अनुमोदन से पहले भी नोडल अधिकारी भेज कर पूरे पाटन ब्लॉक के सभी गांव से लगभग 7000 हितग्राहियों का नाम अपात्र कर दिया। विवाद की स्थिति निर्मित होने पर पुनः जोड़ने का आश्वासन देकर मामले को ठंडा बस्ते में डाल दिया। आडिल ने कहा कि सरकार पेचीदा नियम बनाकर गरीब और जरूरतमंदों को आवास योजना से वंचित करने का षड्यंत्र रच रही है। भाजपा सरकार नियमों के फेर में फंसा कर ग्रामीण गरीब और जरूरतमंद लोगों को गुमराह कर आवास योजना से वंचित करने का षड्यंत्र रच रही है जो कि अनुचित है गलती सरकार कर रही है और बदनाम सरपंच पंच हो रहे है।
युगल आडिल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन देते हुए मांग किया है कि अगर मानसा आवास देने की है तो तत्काल नई बसाहट जो 25-30 साल से पूर्व सरपंचो ने दिए हैं। उस जमीन को आबादी घोषित कर पट्टा जारी करें और पूर्व मे नोडल अधिकारियो द्वारा किए गए अपात्र सूची को पुनः सर्वे कराकर लाभान्वित करे ताकि गरीब और जरूरतमंद लाभान्वित हो सके।
